फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घर पांच लाख की चोरी

Fri, 27 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। थानाक्षेत्र में एक ग्राम प्रधान के घर में धावा बोलकर चोर जेवर नगदी समेत करीब पांच लाख का माल ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के कोरारीखुर्द गांव निवासी ग्राम प्रधान शहाबुद्दीन बुधवार रात को शहर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे, जबकि उनकी पत्नी-बच्चे व परिवार के अन्य लोग गांव में ही एक शादी में गए थे।

चोरों ने कमरे और अलमारियों के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये और चार लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। देर रात शहाबुद्दीन और उनके परिजन घर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर अचलगंज थाने में तैनात एसआई राममिलन पांडेय मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें