फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के बेटे ने टोल पर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन थानाक्षेत्र में टोलटैक्स पर मंगलवार रात खुद को सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का बेटा व सहकारिता विभाग का ओहदेदार बताकर एक युवक व उसके साथियों ने टोल मांगने पर हंगामा कर दिया।

साथियों ने टोलकर्मियों से अभद्रता कर धक्कामुक्की भी की। टोल मैनेजर व अन्य कर्मी पहुंचे तो हंगामा कर रहे युवक लखनऊ की ओर चले गए।

सपा के प्रदेश स्तरीय एक नेता का बेटा वाहनाें के काफिले के साथ मंगलवार करीब 12 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। टोल पर काफिला पहुंचते ही चालक ने वीआईपी लाइन में गाड़ियां लगा लीं। बाद में पता चला कि वीआईपी लाइन के बैरियर में कुछ खराबी है। इसलिए दूसरे बैरियर से गाड़ियां निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन


चालकों ने गाड़ियां दूसरी लाइन में लगा दीं। गाड़ियों पर वीआईपी पास न होने से टोल कर्मी ने बैरियर गिरा दिया। इससे गाड़ियां रोकने पर विवाद शुरू हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। टोलकर्मी ने मैनेजर नीरज सिंह को जानकारी दी। नीरज सिंह ने विवाद कर रहे लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन


बाद में सपा नेता के बेटे ने अपना कार्ड दिखाया। तब मामला शांत हुआ।
टोल मैनेजर नीरज सिंह ने बताया कि टोल पर गाड़ियां निकालने को लेेकर कहासुनी हुई थी। जिन गाड़ियों से वह लोग थे, उनमें वीआईपी का लोगो नहीं लगा था। इसलिए टोलकर्मी पहचान नहीं पाए। मेरे पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद गाड़ियां निकवाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें