फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर लगने पर कार सवार को पीटा

Mon, 21 Mar 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
मारपीट में आईं चोट दिखाता दीपक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक में मामूली टक्कर लगने पर युवक ने साथियों के साथ मिलकर कार सवार को पीटा। मारपीट में कार सवार को गंभीर चोटें आई। पीड़ित ने मारपीट और चेन लूटने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की। पीड़ित लूट की रिपोर्ट लिखाने को घंटों गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।
विज्ञापन



कसबा निवासी राकेश का पुत्र दीपक घर से अपनी कार बाहर निकाल रहा था। इसी बीच पीछे खड़ी महादेव की बाइक में कार की मामूली टक्कर लग गई।


महादेव को यह नागवार गुजरा तो उसने कार से दीपक को नीचे उतार लिया। दोनोें में कहासुनी हुई तो महादेव ने साथी नीरज आदि 10-12 लोगों की मदद से दीपक को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घर के लोग बचाव को दौड़ते आरोपी दीपक को बेरहमी से पीट चुके थे। पिटाई में उसे गंभीर चोटें आईं। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।


मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। दोनों पक्ष एक- दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे। दीपक के पिता ने मारपीट व चेन लूटने की तहरीर पुलिस को दी। लूट की बात को सिरे से नकारते हुए पुलिस ने दीपक, महादेव नीरज समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन



एसओ मनोज सिंह ने बताया कि लूट जैसी कोई बात प्रकाश में नहीं आई है। जांच की जा रही है। पिटाई से घायल दीपक के पिता ने बताया कि पुलिस ने दबाव में गलत कार्रवाई की है। बेटे को पीटने के साथ चेन लूट ली गई। पुलिस ने तहरीर को गलत ठहरा मनमाने ढंग से कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें