फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की और चलती डीसीएम में छोड़ा शव

Mon, 21 Mar 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अनियंत्रित डीसीएम की दुकानों में घुसने के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 रनियां में हत्या को हादसा दिखाने के लिए ड्राइवर के शव को चलती डीसीएम में छोड़ दिया गया। बेकाबू डीसीएम की चपेट में आने से सड़क किनारे कई दुकाने टूट गईं और दुकानदार जख्मी हो गए। शनिवार देर रात हुई इस घटना के बाद डीसीएम चला रहा चालक भाग निकला। डीसीएम में मिले ड्राइवर के शव के पोस्टमार्टम में हैंगिंग (फांसी) से मौत की बात सामने आई और शरीर पर चोटोंके निशान भी मिले। ट्रक ड्राइवर के भाई ने अकबरपुर थाने में हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


रनियां चौकी क्षेत्र के किशरवल रोड पर शनिवार देर रात बेकाबू डीसीएम सड़क किनारे एक बेकरी, दो अंडे के खोमचों और एक सब्जी दुकान को तोड़ते हुए पलट गई थी। डीसीएम की चपेट में आने से अशर्फू (32) निवासी रनियां गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस मौके पर पहुंची तो केबिन में पुखरायां शांति नगर निवासी ट्रक ड्राइवर रवि चतुर्वेदी (25) का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने हादसे में मौत समझकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की बात सामने आई।


गले में रस्सी और हाथ-पैरों में चोट के निशान पाए गए। रवि के भाई अमरदीप ने बताया कि शनिवार रात को रवि बाइक से कानपुर स्थित ट्रांसपोर्ट गया था। जहां उसकी हत्या कर दी गई और हत्यारों ने हादसा दिखाने के लिए यह ड्रामा रचा। सीओ राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें