फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलि की अफवाह पर दौड़ी पुलिस, तांत्रिक गिरफ्तार

विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करते क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सफीपुर(उन्नाव)। घर में जमीन के भीतर खजाना पाने के लिए तंत्रमंत्र और दस वर्षीय बच्चे की बलि देने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। जांच में पुलिस को घर के भीतर सात स्थानों पर गहरे गड्ढे खुदे मिले। जिस बच्चे की बलि देने की अफवाह फैलाई गई वह अपने घर में मिला, पुलिस ने बच्चे के बयान लिए हैं। पुलिस के अनुसार बलि की सूचना झूठी थी।

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहुआ डीह निवासी जानकी के घर में सोमवार सुबह एक तांत्रिक द्वारा बच्चे की बलि देने की सूचना पुलिस को मिली। इस सूचना पर सीओ कुंवर बहादुर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। यहां सकहन राजपूतान गांव निवासी तांत्रिक राजन तिवारी को उन्हाेंने हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में तांत्रिक राजन तिवारी ने बताया कि जानकी की बहू सर्वेश कुमारी ने घर में खजाना गड़ा होने का सपना देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जेठ को सपने की जानकारी दी। उसके जेठ के कहने पर राजन ने घर में दबे खजाने को तंत्र विद्या से पता लगाने की बात कही थी। इसके लिए वह इसी गांव के एक बच्चे को लेकर सोमवार को जानकी के घर में आया। इसके बाद बच्चे की आंख में पट्टी बांधकर उसे घर में घुमाया। इस दौरान बच्चे के जहां-जहां कदम रुके वहां गड्ढे खुदवाए गए। लेकिन कुछ नहीं मिला। इस बीच किसी ने बच्चे की बलि देने की झूअी सूचना पुलिस को दे दी। क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है। उसके तीन साथी भाग निकले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बलि की सिर्फ अफवाह फैलाई गई थी।
--------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें