फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने वैन में उठा ले गए युवती

Fri, 09 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। वैन सवार तीन युवकों ने मांग के सामने बेटी को अगवा कर लिया। पुलिस ने छह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 31 दिसंबर की शाम अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ गांव के बाहर शौच गई थी। इसी दौरान वैन सवार तीन युवक पहुंचे और युवती का मुंह दबाकर वैन में डाल लिया और भागने लगे। मां दौड़ी तो तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी।

युवती की मां ने अचलगंज थाने में तहरीर दी। कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने घटना के छह दिन बाद अजगैन थानाक्षेत्र के चमरौली गांव निवासी विक्रम सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि अगले महीने उसकी बेटी की शादी है और सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट हाउस बुक करने के साथ ही शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। अचलगंज थानाध्यक्ष बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें