फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी रेप कांड में आरोपी बृजेश से सीबीआई ने की पूछताछ

विज्ञापन
कोर्ट के बाहर अधिवक्ता से जानकारी लेते सीबीआई टीम के सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उन्नाव। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार को सीबीआई पाक्सो कोर्ट पहुंची। सीबीआई ने कोर्ट से 164 के तहत किशोरी के हुए बयान के अभिलेख लिए। बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बृजेश सहित तीनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी की तारीख भी थी। इसके बाद सीबीआई ने बृजेश को रेलवे के गेस्ट हाउस ले जाकर काफी देर पूछताछ भी की।
विज्ञापन

इसके अलावा बृजेश के साथ-साथ दुष्कर्म के आरोपी शुभम सिंह और नरेश तिवारी भी पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे। शुभम और नरेश से बुधवार में सीबीआई की पूछताछ नहीं हुई। माना जा रहा है कि इन दोनों से पूर्व में पूछताछ हो जाने की वजह से ऐसा रहा होगा।
सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपियों को 21 मई को हाईकोर्ट में होने वाली पेशी में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में सीबीआई दुष्कर्म के तीनों आरोपी से एकसाथ भी पूछताछ कर सकती है। पाक्सो कोर्ट उन्नाव में चल रहे मुकदमे में अगली सुनवाई के लिए न्यायाधीश ने 24 मई की तारीख तय की है। पाक्सो कोर्ट उन्नाव में चल रहे मुकदमे में अगली सुनवाई के लिए न्यायाधीश ने 24 मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

---------
 जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटी पुलिस
हाईकोर्ट में 21 मई को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने से पहले सीबीआई ने होमवर्क तेज कर दिया है। किशोरी की मां की ओर से की गईं शिकायतों के अलावा पूर्व में दर्ज हुए मुकदमों, किशोरी के बयान, किशोरी के पिता के साथ हुई मारपीट की घटना में तहरीर के बाद भी विधायक के भाई का नाम हटाने, दबाव बनाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने के आरोप, पीड़िता के परिवार के खिलाफ  पूर्व में दर्ज मुकदमों की स्थिति सहित कई बिंदुओं का डिटेल और संबंधित अभिलेख जुटाए जा रहे हैं।
-----
सुरक्षा से पीएसी हटाई
शहर के नहर निरीक्षण भवन में रह रही किशोरी व उसके परिवार की सुरक्षा में लगी पीएसी को बुधवार को हटा लिया गया। पुलिस अभी भी तैनात है। आरआई गोरखनाथ सिंह ने बताया जिन पीएसी जवानों की ड्यूटी लगाई गई, उनकी यहां तैनाती की समय सीमा पूरी होने के कारण ऐसा किया है। हालांकि परिवार की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता है। पुलिस बल मुस्तैद है।
विज्ञापन

-----
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें