अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर हरौनी स्टेशन के निकट ट्रैक किनारे खड़ी युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसका बांया पैर कट गया। जीआरपी घायल को जिला अस्पताल लाई। यहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
लखनऊ के थाना बंथरा के गांव हरौनी निवासी बीनू (19) पुत्री सुंदर शनिवार शाम ट्रैक किनारे खड़ी थी। तभी लखनऊ से कानपुर जाने वाली झांसी इंटरसिटी की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी सुबेदार यादव मौके पर पहुंचे और घायल युवती को जिला अस्पताल लाए। यहां उसकी हालत गंभीर बनी है। एसओ ने बताया कि अभी वह कुछ बोल नहीं पा रही है। उसके होश मेें आने के बाद ही पूूरे मामले की जानकारी हो पाएगी।
- जीआरपी ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर