फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरा बनाने के विवाद में मारपीट, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर के मजरा गड़ियनपुरवा में चबूतरा बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



गड़ियनपुरवा निवासी रामस्वरुप बुधवार शाम चबूतरा बनवा रहा था। आरोप है कि पड़ोसी साहबलाल ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हे गई। मारपीट में एक पक्ष से शिवशंकर, कुलदीप, रमेश, दिनेश व उसका भाई राकेश घायल हो गए। रामस्वरूप के पक्ष से संदीप, सर्वेश, शांति, मां रामबती और रामस्वरुप घायल हो गए। चौकी प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें