सीढ़ी लगाकर देर रात घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्सेे का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर व 14 हजार रुपये पार कर दिए। जब सुबह घर के लोग जागे तो कमरे में बिखरे पड़े सामान को देखकर दंग रह गए।
इसकी सूचना गृह स्वामी ने कोतवाली पुलिस को दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठकपुरा मोक्षधाम निवासी कृष्ण कुमार सविता के घर में मंगलवार की देर रात चोर सीढ़ी लगाकर घर में घुस गए।
चोरों ने घर के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, चार चूड़ी, अंगूठी, पायल, बिछिया व 14 हजार रुपये सहित दो लाख रुपये की चोरी कर ले गए।
सुबह जब घर के लोग सोकर जागे तो कमरे में चोरों द्वारा फैलाया गया सामान व बक्से का टूटा ताला देखकर होश उड़ गए। इसकी सूचना कृष्ण कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी।
चोर अपने साथ लाए सीढ़ी भी घर के बाहर छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
जेवर नगदी सहित दो लाख का माल किया पार
सोते रहे परिजन, चोर माल समेटकर निकल गए