फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते हुए तार-तार: नाबालिग ममेरी बहन के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग ममेरी बहन से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन



उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मामा के मकान में रह रहे युवक ने नाबालिग ममेरी बहन के साथ घर में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मां को दुष्कर्म की जानकारी दी।


मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़िता के परिजनों व आरोपी को कोतवाली ले आई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक मुंबई में रहता है। घर में पत्नी व दो बच्चों में बारह साल की बेटी व पांच साल का बेटा रहता है।



युवक ने घर की देखभाल के लिए दो महीने पहले शहर के मुल्लाहनगर मोहल्ला निवासी भांजे प्रदीप को रख दिया था। शनिवार रात भांजे ने ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने मां को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन




बेटी से दुष्कर्म की जानकारी पर मां ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस रात में ही घर पहुंची। पुलिस आरोपी सहित पीड़िता के परिजनों को कोतवाली ले आई।




पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया।




आरोपी के परिजन मामले को बता रहे फ र्जी
कोतवाली पहुंचे आरोपी युवक के परिजनों ने मामला फर्जी बताया। परिजनों का कहना था कि आरोपी युवक के भाई ने तीस हजार रुपये मामा को दिए थे।




रुपये मांगने पर मामी ने युवक को फंसाने का षड़यंत्र रचा है। परिजनों का आरोप था कि रात में युवक को पीटकर हाथ तोड़ दिया।



-पीड़िता की मां पहुंची कोतवाली, आरोपी के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें