फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की मौत

विज्ञापन
पिंटू चौरसिया का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बड़े भाई का आरोप है कि पत्नी के रहते साली से दूसरी शादी करने पर ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार को ससुराल बुलाकर मारपीट के बाद जहर दे दिया गया। चेहरे व गले पर नाखून जैसे निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीघापुर के मगरायर गांव निवासी 30 वर्षीय पिंटू चौरसिया की शादी 10 साल पहले अचलगंज के शिवपुर गांव निवासी सोनी देवी से हुई थी। पिंटू के बड़े भाई रिंकू चौरसिया ने बताया कि शादी के चार साल बाद बीमारी की वजह से सोनी चल फिर नहीं पा रही थी। एक माह पहले पिंटू ने अपनी साली संगीता से कोर्ट मैरिज कर ली और गदनखेड़ा मोटर मार्केट में उसके साथ रहने लगा। इसी बात से नाराज पहली पत्नी उससे रंजिश मानने लगी। शुक्रवार सुबह उसने पिंटू को फोन कर मायके से ले जाने की बात कही। पिंटू सुबह 11 बजे बाइक से ससुराल पहुंचा।
एक घंटे बाद उसके फोन से सूचना दी गई कि पिंटू को उसके सालों ने जहर दे दिया। बड़े भाई रिंकू के अनुसार वह छोटे भाई की ससुराल शिवपुर पहुंचा तो घर से 10 कदम दूरी पर पेड़ के नीचे पिंटू बेसुध हालत में पड़ा था। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। तभी पिंटू ने बताया कि पहले उसके सालों ने उसे पीटा, फिर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर जहर पिला दिया। इलाज के कुछ देर बाद पिंटू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें