फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवाओं ने बरपाया कहर

विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर बच्चे को छांव देता पिता। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। गर्म हवाओं ने शुक्रवार को बदन झुलसा दिए। तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी के तेवर से लोग पस्त नजर आए। जरूरी काम पर ही लोग घरों से निकले। दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

इस वर्ष गर्मी ने मार्च से ही तेजी पकड़ ली थी। उसके बाद से लगातार रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। अप्रैल में चार दिन, मई में चार दिन और जून में अब तक दो दिन गर्मी रिकार्ड बना चुकी है। प्रदेश के मैदानी भागों में हीट वेव चलने की चेतावनी मौसम विभाग पहले ही दे चुका है। शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम की हवा चली। इससे सुबह 8 से 10 बजे तक उमस रही। उससे बाद लू ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक हीट वेव चल रही है। अभी तीन दिन भीषण गर्मी होगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2017 45 26
2018 42 25
2019 39 22
2020 43 26
2021 43 25
2022 45 27
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें