फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से दावेदार समेत 27 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन में बसपा से सदर विधानसभा के दावेदार व समर्थकाें समेत 27 लोगों पर कोविड व आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं परियर क्षेत्र में कंबल वितरण में सदर विधायक को आचार संहिता उल्लंघन में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। पुरवा और बांगरमऊ में भी इन्हीं धाराओं में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

बसपा से सदर विधानसभा से दावेदार देवेंद्र सिंह दो दिन पहले 16 जनवरी को अपने 25 समर्थकों के साथ गंगाघाट थाना क्षेत्र के प्रेमनगर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने सभासद टीटू व समर्थकों के साथ पार्क में जनसभा की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रमाण के तौर पर वीडियो व फोटो भी खींचे थे। इसी आधार पर पुलिस ने देेवेंद्र व सभासद टीटू के अलावा उनके 25 अज्ञात समर्थकों पर कोविड प्रोटोकाल व आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं परियर में दो दिन पहले सदर विधायक पंकज गुप्ता की फोटो व नाम लिखे कंबल वितरण के मामले को संज्ञान लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी से जांच कराई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सदर विधायक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की नोटिस का जवाब आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें