चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के लूटापुर में कच्ची दीवार गिरने से एक युवक मलबे में दब गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है।
लूटापुर निवासी मोनू पांडे (32) की मां लक्ष्मी देवी को गांव में मुख्यमंत्री आवास योजना में घर मिला है। इसी आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। 12 अक्तूबर को निर्माण के दौरान घर की कच्ची दीवार गिर गई थी। दीवार के मलबे में दबकर मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। 15 अक्तूबर को हालत बिगड़ने पर परिजन मोनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मोनू की मौत से पत्नी ज्योति, मां लक्ष्मी देवी का बुरा हाल है। वृद्ध माता-पिता पर एक चार वर्षीय बेटी आरोही व डेढ़ वर्ष के बेटे कन्हैया की परवरिश की भी जिम्मेदारी आ गई है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।