फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसा लोडर, 30 लोग घायल, मुंडन के लिए जाते समय हादसा

विज्ञापन
हादसे के बाद दहशत में परिवार के बच्चों को लिए खड़ी गुड्डी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जैतीपुर मोड़ के पास लोडर सड़क पार कर रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में लोडर सवार एक ही परिवार के 30 लोग घायल हो गए। सीएचसी से छह लोगाें को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद अफरातफरी के बीच एक घंटे हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। लोडर सवार कानपुर देहात के लोग बच्चे का मुंडन कराने बाराबंकी के लोधश्वर मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन

कानपुर देहात के अकबरपुर बांजरा ताला निवासी सुंदर सिंह परिवार के 35 सदस्यों के साथ अपनी नाती रोली का मुडंन संस्कार कराने लोडर से बाराबंकी लोधेश्वर मंदिर जा रहे थे। जैतीपुर मोड़ के पास एक पेय कंपनी में जा रहा ट्रक हाईवे पर सड़क पार करने लगा। इसी दौरान लोडर अनियंत्रित हो ट्रक में घुस गया। हादसे में सुंदर सिंह (63), सोनी(30), आयुष (5), मीना (27), नन्ही (30), सोनी (6), अनाश्ता (27), पूजा (30), सूरज (12), कुसुमादेवी (35), गुड्डी (33), लक्ष्मी (22), संगीता (44) समेत 30 लोग घायल हो गए। पांच लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से सोनी, गुड्डी समेत छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। चौकी के सिपाही शिवपूजन यादव, सचिन शर्मा अन्य ने जाम के हालात देख वाहनों को किसी तरह आगे बढ़वाया। सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि हादसे में घायलों का इलाज कराया जा रहा है। चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें