फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। ससुराल आए युवक का शव सड़क पर मिला। पहचान न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया में मृतक की फोटो शेयर की। ससुर व साले ने मृतक की पहचान की। मृतक हरदोई जिले के मल्लावां थानाक्षेत्र का रहने वाला था। ससुर के अनुसार सुबह तीन बजे वह बिना बताए घर से निकला था। पिता ने बेटे को मानसिक बीमार बताया है। पुलिस को सड़क हादसे में मौत का अंदेशा है।
विज्ञापन

हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के अटवारा चकोला निवासी वासुदेव के बेटे देवेश कुशवाहा (27) की माखी थाना क्षेत्र के रऊकरना गांव में ससुराल है। मंगलवार शाम वह बिना बताए हरदोई स्थित घर से निकला था। बुधवार शाम को वह अपनी ससुराल पहुंचा। पत्नी रूबी मायके में ही थी। गुरुवार सुबह थाना गांव स्थित गोशाला के पास स्थानीय लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ उसका शव देखा। शाम चार बजे ससुर ब्रजमोहन व साले सर्वेश ने मृतक की पहचान अपने दामाद देवेश के रूप में की और उसके पिता को घटना की जानकारी दी। वासुदेव ने पुलिस को बताया कि बेटा मानसिक बीमार था। चार वर्ष पहले उसकी शादी रूबी से हुई थी।
ससुर व साले ने बताया कि बुधवार को वह घर आया था। गुरुवार सुबह तीन बजे अचानक घर से लापता हो गया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। देवेश की मौत से पत्नी रूबी का रोकर बुरा हाल है। उसे अपने दो बच्चों दो वर्षीय आर्या व एक वर्षीय अंश की परवरिश की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें