फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पैदल सड़क पार कर रहे किसान की कार की टक्कर से मौत हो गई। कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही तीन और कारें टकरा गईं। चारों कार में सवार सभी 17 लोग चुटहिल हो गए। एक घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी किसान राजेंद्र रैदास (30) गुरुवार शाम को खेत गया था। रात 8 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते पैदल घर जा रहा था। तभी ग्राम देवखरी के सामने लखनऊ से आगरा की ओर जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तीन और कारें एक के बाद एक टकरा गईं। चारों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने किसान को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चारों कार में सवार तीन महिलाओं सहित 17 लोग चुटहिल हो गए। हालांकि गंभीर चोट न होने से यूपीडा टीम ने एंबुलेंस में ही मरहम-पट्टी की। सभी घायल दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए चले गए। एक्सप्रेसवे से निकल रहे अन्य वाहन क्षतिग्रस्त कारों की चपेट में न आ जाएं इसके लिए तत्काल क्रेनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें