बांगरमऊ। विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारियों को विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। कहा गया कि लोगों को कांग्रेस की उपलब्धियां बताएं।
प्रशिक्षक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस का त्याग व बलिदान देश को गौरान्वित करने वाला है। कांग्रेस पदाधिकारी आम जनता के बीच में जाकर कांग्रेस का इतिहास लोगों को बताएं। आरएसएस और भाजपा की जनविरोधी मंशा की जानकारी जनता को दें। प्रशिक्षक हर्ष बिसारिया ने सोशल मीडिया के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की कमियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षक प्रो. यशपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन और संगठन संरचना के बारे में बताया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने सभी का आभार जताया। इस प्रशिक्षण में ताजुदीन अंसारी, अतुल शुक्ला, मंसूर, सलीम, सुंदर लाल व राजेश वर्मा सहित बांगरमऊ शहर कमेटी, सभी न्याय पंचायत, ग्राम व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।