फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विमल पाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। एक गांव निवासी किसान का शव पेड़ पर लटकता मिला। मंगलवार शाम वह खेत में खड़ी फसल में दवा डालने की बात कहकर मशीन लेकर घर से गया था। रात में वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखा।
विज्ञापन

तौरा गांव निवासी विमल पाल (32) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार शाम वह खेतों में खड़ी धान की फसल में कीड़ों को मारने वाली दवा डालने की बात कहकर निकला था। रात में वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह खेत गए ग्रामीणों ने गांव के ही अशोक के खेत में लगे बबूल के पेड़ में प्लस्टिक की रस्सी से शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पिता ने किसी पर कोई आरोप न लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया है। विमल पाल इकलौता बेटा था। शादी के बाद पत्नी शिवदुलारी का मां पियारा से विवाद होने के चलते वह अलग रहता था। उसके तीन बच्चे दीपांशु, प्रियांशु व कुमकुम हैं। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक गृहकलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें