फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स छीनकर भागे नकाबपोश बदमाश

विज्ञापन
पीडीनगर में महिला से पर्स लूट के बाद दुकान में लगे सीसीटीव में फुटेज देखती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बाइक सवार नकाबपोश बदमाश महिला का पर्स छीनकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर ई रिक्शा चालक ने पत्थर फेंक कर मारा। इससे बाइक सवार बदमाश गिर गए। हालांकि आनन-फानन उठे और गोली मारने की धमकी देकर भाग निकले। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

प्रियदर्शनी नगर सेक्टर सी निवासी दीपक सदाना की पत्नी नेहा डॉक्टर को दिखाने व थेरेपी कराने गई थी। बुधवार दोपहर 12 बजे वह थेरेपी कराकर घर जा रही थी। तभी पीडीनगर मुख्य मार्ग के मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश पास में पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश ने नेहा के हाथ से पर्स छीन लिया। शोर मचाने पर पास में मौजूद एक ई रिक्शा चालक ने पत्थर फेंक कर मारा। पत्थर लगने से दोनों बाइक से गिर गए। जैसे ही महिला व रिक्शा चालक पकड़ने के लिए दौड़े तो दोनों ने गोली मारने की धमकी दी। उनके रुकते ही दोनों बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। पीड़िता के अनुसार पर्स में मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये थे। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। कुछ फुटेज में संदिग्ध दिख रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें