फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला न होने से दुखी छात्रा ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कक्षा 11 में दाखिला न होने से क्षुब्ध छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शव लटका देख परिजन बहवास हो गए। पिता व अन्य परिजन दाखिला न होने की वजह स्पष्ट नहीं कर पाए।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी रामकरन की तीन बेटियों में सबसे बड़ी खुशबू (17) ने इस बार 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसे कक्षा 11 में दाखिला लेना था। पिता रामकरन के अनुसार बेटी खुशबू ने दाखिले के लिए पाठकपुर व रानीपुर के इंटर कालेजों में प्रयास किया।किन्हीं कारणों से दाखिला नहीं हो पाया। दाखिला न होने से बेटी कुछ दिन से गुमसुम रह रही थी। गुरुवार को उसने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मां ममता देवी कमरे में पहुंची तो बेटी को लटका देख बदहवास हो गई। घटना की जानकारी पुलिस मौके पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पिता ने 11वीं कक्षा में दाखिला न होने से क्षुब्ध होकर जान देने की तहरीर दी है। दाखिला न हो पा ने की वजह वह स्पष्ट नहीं कर सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें