पुरवा। नगर के हटिया मार्ग पर रविवार की सुबह एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त हुई। मोहल्ला कटरा निवासी महिला ने पहुंचकर अपने बेटे अनिल मजदूरी (38) के रूप में की। पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला कटरा निवासी अनिल मजदूरी कर जीवन यापन करता था। रविवार सुबह उसका शव हटिया मार्ग स्थित नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया।
पहचान न होने पर आसपास गांव में सूचना कराई। कटरा गांव के एक युवक ने पहचान कर उसके परिजनों को जानकारी दी। मृतक की मां रामरती मौके पर पहुंची और बेटे के रूप में शव की पहचान की। उसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा नशे का लती था। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने नशे की हालत में नाले में गिरने का अंदेशा जता शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।