फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ मार्ग पर एक घंटे लगा जाम

विज्ञापन
ो लखनऊ कानपुर हाइवे पुल की स्लैब ज्वाइंट में आई दरार की मरम्मत करने के दौरान लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शहर के पास स्थित पुल में लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन के स्लैब ज्वाइंट में दरार आ गई है। जानकारी पर पीएनसी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कराई। इस दौरान लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन का आधा हिस्से से यातायात रोके जाने से एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर के बाइपास तिराहे के निकट रायबरेली रेलवे लाइन पर बने पुल में शुक्रवार सुबह स्लैब ज्वाइंट में दरार देखी गई। स्लैब की सरिया, लोहे के एंगिल से अलग होने से कंक्रीट उखड़ गई और कई सरिया निकल आईं। सुबह हल्की दरार देखी गई थी। कुछ घंटे बाद ही छह इंच चौड़े व दो मीटर लंबाई में कंक्रीट उखड़ गई। शिकायत पर मरम्मत का काम देख रही पीएनसी की तकनीकी टीम पहुंची और मरम्मत शुरू कराई। आधी सड़क के हिस्से में दरार होने से आधी लेन को बंद कर दिया गया। कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को रोक कर आधी सड़क से निकाला गया। इस दौरान एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पीएनसी के इंजीनियर शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत करा दी गई है। हाईवे का यातायात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें