फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज लॉन में छापा, सेक्स रैकेट पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला पीडी नगर स्थित एक मैरिज लॉन में बुधवार की रात पुलिस ने छापा मारकर सैक्स रैकेट पकड़ा। मौके से एक सभासद के पुत्र व दो युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि पीडी नगर स्थित एक मैरिज लॉन में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसपर फोर्स के साथ मैरिज लॉन में दबिश दी गई। मौके से दो युवतियां व चार युवकों को अनैतिक कार्य करते हुए पकड़ लिया गया। युवतियाें में एक लखनऊ व दूसरी प्रतापगढ़ के सदर कोतवाली क्षेत्र की है।
अन्य आरोपियों में मोहल्ला पश्चिमखेड़ा निवासी राहुल कश्यप, मोतीनगर निवासी पीयूष चौहान, नवीन मंडी निवासी राजेश मिश्र व सिविल लाइन निवासी गौरव त्रिपाठी हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक सभासद का पुत्र और मैरिज लॉन के मालिक और मैनेजर भी बताए गए हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, वहां सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को होटल, ढाबों का निरीक्षण कर देह व्यापार होने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। होटल, ढाबा व मैरिज लॉन के संचालकों को भी कड़ी हिदायत देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें