फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की निगरानी में होगी पेट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के 27 केंद्रों पर 24 अगस्त को दो पालियों में पेट परीक्षा (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) होगी। डीएम रवींद्र कुमार ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा संबंधी शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी मे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि 24 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 व दूसरी पाली की शाम 3 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर एलआईयू व एसटीएफ नजर रखेगी।
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर तलाशी के दौरान यह ध्यान रखा जाए कि परीक्षार्थी के पास मोबाइल, घड़ी, एटीएम कार्ड, किसी भी प्रकार की डिवाइस, चेन, अंगूठी, लॉकेट नहीं होना चाहिए। समय देखने के लिए केंद्र व्यस्थापक कक्षों में दीवार घड़ी की व्यवस्था करा लें। संक्रमण के बचाने के लिए मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था होनी अनिवार्य है। स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट यह तय कर लें कि परीक्षा की तैयारी गुणवत्तापूर्ण हो। इस दौरान सीडीओ दिव्यांशु पटेल, एडीएम राकेश सिंह, बीएसए जय सिंह, जिला विकास अधिकारी मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें