फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से तीन लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। मद्दीखेड़ा गांव में सोमवार सुबह समोसा बनाने के दौरान सिलिंडर से गैस का रेग्युलेटर ढीला होने से दुकान में आग लग गई। हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

बच्चनलाल लोधी की चाय व समोसे की दुकान है। सुबह दुकान में बच्चनलाल के बडे़ बेटे लवकुश ने समोसा बनाने के लिए कढ़ाई में तेल डाला और सिलिंडर का रेग्युलेटर खोला तो गैस लीकेज से आग लग गई। आग की चपेट में आकर लवकुश (27), उसका छोटा भाई हेमराज (21) व बहन कोमल (16) गंभीर रूप से झुलस गई। दरोगाखेड़ा चौकी पुलिस ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा झुलसे भाई-बहनों को बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने लगभग एक लाख के नुकसान की बात कही है।
उधर, सफीपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के साइबर कक्ष में रविवार तड़के पांच बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। कक्ष से धुआं उठता देख मौजूद सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। कर्मियाें ने पहले फायर सिंलिंडर से आग बुझाने की कोशिश की। आग भड़कती देख दमकल व पुलिस को सूचना दी गई। बांगरमऊ से पहुंची दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कक्ष में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें