फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का प्रयास करने वाले को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। गुरथनिया में गुुरुवार सुबह नकली तमंचे के बल पर युवक ने एक दुकानदार को लूटने का प्रयास किया। भनक लगने पर घर के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से उसे दबोच लिया और रस्सी से बांधकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गुरथनिया में कज्जन का दो मंजिला मकान है। ऊपर परिवार रहता है। नीचे वह पान मसाला की दुकान चलाता है। गुरुवार सुबह छह बजे मोहल्ले का ही मुकरब्बीन उसकी दुकान में घुस गया और कज्जन की कनपटी पर नकली तमंचा लगाकर गोलक में रखे 2500 रुपये छीन लिए। कज्जन के शोर मचाने पर परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर मुकरब्बीन को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें