फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ईंट से कर रहा था वार, बेटी कान बंद कर खड़ी थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हुसैननगर में हुई महिला की हत्या कराने के लिए नाबालिग बेटी ईंट लेकर आई और प्रेमी से मां के सिर पर वार करवाए। मां के चीखने पर वह घूमकर खड़ी हो गई और दोनों कान भी बंद कर लिए थे। पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। किशोरी व उसके प्रेमी के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी आनंद कुलकर्णी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि सदर के हुसैनगर निवासी बचान लोध की 45 वर्षीय पत्नी पप्पी की बुधवार रात घर में हत्या कर दी गई थी। हत्या उनकी 17 वर्षीय बेटी ने प्रेमी सलमान उर्फ अयूब के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार पप्पी की बेटी का पड़ोसी सलमान से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात पर 10 दिन पहले गाली-गलौज और मारपीट भी हुई थी। इसके बाद किशोरी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की साजिश रच डाली।
किशोरी ने बुधवार रात 12 बजे सलमान को फोन कर घर बुलाया। वह छत से होकर आंगन में पहुंचा और पर्दे के पीछे छिप गया। किशोरी ने आंगन के कोने में एक ईंट रख दी थी। खोया हुआ कान का टॉप्स फ्रीज के नीचे पड़ा होने की बात कहकर किशोरी ने मां को आंगन में बुलाया। पप्पी के आंगन में पहुंचते ही सलमान ने ईंट से पप्पी के सिर पर वार कर दिया। जान बचाने के लिए पप्पी बेटी को आवाज लगाती रही लेकिन बेटी दोनों कान बंद कर पीठ घुमाकर खड़ी हो गई। पप्पी की मौत के बाद किशोरी सलमान को भूसे वाली कोठरी में ले गई। सलमान ने खून से सनी ईंट को भूसे में छिपाई और भाग निकला।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि किशोरी और उसके प्रेमी सलमान पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को जुनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से किशोर जेल बाराबंकी भेजा गया है। सलमान को जिला कारागार भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह से रात 12 बजे के तक पप्पी की बेटी ने प्रेमी सलमान से 12 बार मोबाइल पर बात की। इस दौरान हर बार मां को ठिकाने लगाने की साजिश बनाई। इससे पहले भी उसने हत्या की साजिश रची लेकिन सही मौका नहीं मिल पाया था। बुधवार रात पिता के बाहर होने और छोटे भाइयों को गहरी नींद में सोता देख उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
मां की हत्या में शामिल किशोरी ने बुधवार रात छोटे भाइयों को कमरे में सोता देख बाहर से कुंडी लगा ली थी। उसे शक था कि मां के शोर मचाने पर भाई जगने के बाद बाहर आ गए तो उनकी कलई खुल जाएगी। गहरी नींद में होने से 12 व 10 वर्षीय भाई मां की चीख नहीं सुन पाए। वारदात को अंजाम देने के बाद किशोरी ने कमरे की कुंडी खोली और दोनों भाइयों को जगाकर मां की हत्या हो जाने की जानकारी दी।
वारदात के खुलासे में कोतवाली पुलिस के साथ स्वॉट टीम ने अहम भूमिका निभाई। सर्विलांस की मदद से स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने कॉल डिटेल मिलने के बाद आरोपी सलमान की मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुसैननगर चौराहा पर पकड़ लिया। पूछताछ कर रहस्य से पर्दा हटा दिया। एसपी आनंद कुलकर्णी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें