फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवीओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने जिले के राजेश बाजपेई पर विज्ञापन के नाम पर वसूली करने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीवीओ की तहरीर पर पुलिस ने राजेश के खिलाफ लोकसेवक को वसूली के लिए धमकाने, गाली-गलौज करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और छवि धूमिल करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि डॉ. प्रमोद की पिछले दिनों अपर निदेशक पशु चिकित्सा लखनऊ मंडल के पद पर पदोन्नति हो गई थी।
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दो दिसंबर 2021 को राजेश ने उन्हें फोन कर विज्ञापन के नाम एक निश्चित धनराशि मांगी। बजट न होने की बात कहने पर राजेश ने गाली-गलौज कर हर माह रुपये न देने पर शासकीय नुकसान कराने की धमकी दी। सीवीओ ने बताया है कि धमकी व सामाजिक छवि धूमिल किए जाने से वह और उनका परिवार तनाव में हैं। इससे वह अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने राजेश के नाम रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें