उन्नाव-लालगंज हाइवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते सांसद साक्षी महाराज। संवाद
- फोटो : UNNAO
अचलगंज। सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव से लालगंज तक बन रहे फोरलेन हाईवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण के साथ ही पुराने मार्ग के गड्ढे भरने का काम निरंतर जारी रखें। हादसे रोकने के लिए गड्ढे भरवाना जरूरी है।
सांसद साक्षी महाराज शनिवार को ललउखेड़ा से कांटी होते हुए हड़हा बेथर मार्ग व सिकंदरपुर पहुंचे। उन्होंने यहां एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत की। कार्य तय समय सीमा में पूरा करने व निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कहा। सांसद ने निर्माण कार्य पर संतोष जताया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के बारे में बताया तो सांसद ने वहीं से डीएम को फोन किया। डीएम से जल्द समस्याओं को हल कराने को कहा। यहां पर एनएचएआई मैनेजर अशोक तिवारी, पंकज मिश्र व प्रोजेक्ट इंचार्ज एनके सिंह मौजूद रहे।