क्वेटा तालाब स्थित घर में रखी गणपति की मूर्ति को विसर्जन के लिए जाते लोग। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। केवटा तालाब बस्ती के लोगों द्वारा चार दिन पहले स्थापित की गई गणपति मूर्ति को मंगलवार को विसर्जित किया गया। इस दौरान अबीर गुलाल के बीच लाउडस्पीकरों पर बजते भजनों पर भक्तों ने नृत्य भी किया। इसके बाद चौरा के पास नहर में विसर्जित किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगते रहे।
हजारी टोला के प्रसिद्ध श्रीसिद्धनाथ मंदिर में पांचवें दिन गणपति की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान शाम चार बजे से सात बजे तक मंदिर में भजन कीर्तन किए गए। गगन पांडे, मानी द्विवेदी, बजरंगी द्विवेदी, भोलू त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, मोहित द्विवेदी, हर्षित पांडे, विजय द्विवेदी मौजूद रहे। कथियाना मोहल्ले में भी गणेशजी का पूजन-अर्चन किया गया। राहुल सोनी, संदीप त्रिवेदी, टीना निगम, रानू निगम, सुनील भी मौजूद रहे। पुरानी बाजार में शिवालय मंदिर में भी छोटे भंडारी, राहुल गुप्ता, मोहित गुप्ता, मनोज गुप्ता, मिंकू अवस्थी ने गजानन की आरती उतारी।