फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से शहरियों पर बरसी आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पिछले 24 घंटे में रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह बारिश सबसे ज्यादा शहरियों के लिए आफत बन गई। घरों, दुकानों, सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया।
विज्ञापन

मंगलवार व बुधवार को कई बार जिले में 48 मिली मीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा 80 एमएम बारिश सदर तहसील और सबसे कम पुरवा में 23 एमएम हुई है। हसनगंज और सफीपुर में क्रमश: 64 और 24 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इस बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। किशोरीखेड़ा में घरों के अंदर पानी भर गया। कई गलियों में घरों के सामने पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। विश्वेश्वर दयाल मार्केट में दुकानों के अंदर पानी भर गया। शहर के गांधीनगर, ईदगाह, इंद्रानगर, डीएसएन कालेज रोड, आदर्श नगर, हिरन नगर, पीडीनगर, कृष्णानगर, शिवनगर, सिविल लाइन, कब्बाखेड़ा, मौहारीबाग, कल्याणी सहित अधिकांश मोहल्ले जलभराव की चपेट में रहे। पूरननगर, क्वेटा तालाब नई बस्ती, रामपुर, बंधूहार में पानी भरा रहा।
पुरवा में सीओ कार्यालय में छतों से पानी टपकने की वजह से अभिलेख व फर्नीचर भीग गए। सीएचसी परिसर में जलभराव होने से मरीज व तीमारदार परेशान हुए। पूर्ति विभाग कार्यालय व पशु चिकित्सालय के अलावा नगर की सड़कें भी जलमग्न रहीं। तहसील प्रशासन की आवासीय कालोनी परिसर में पानी भरा रहा। नगर पालिका प्रशासन ने जेसीबी से नाली की खुदाई कराकर पानी निकास की व्यवस्था कराई। हिलौली ब्लाक परिसर में ही कृषि रक्षा इकाई केंद्र, पशु चिकित्सालय व एनआरएलएम कार्यालय में जलभराव रहा।

अग्निशमन केंद्र में भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें