फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या जन्मोत्सव में माता-पिता सम्मानित

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में बच्चियों को जन्म पर उनकी माताओं को प्रमाणपत्र व बेबी केयर किट देते डीएम रव - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। यहां 21 व 22 जनवरी को जन्म लेने वाली बच्चियों के माता-पिता को बेबी केयर किट के साथ कन्या गौरव सम्मान पत्र से डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने डीएम रवींद्र कुमार को बताया कि जिले में 21 से 26 जनवरी के बीच राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। जिला अस्पताल में 26 बालिकाओं के माता-पिता को बेबी केयर किट दी गई हैं।
ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के गांव रामसिंह खेड़ा, रऊकरना, सिकंदरपुर कर्ण के गांव पीपरखेड़ा, सुपासी, बदरका, ब्रह्मनगर व टिकरी गनेश में बालिकाओं के नाम से पौधरोपण कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए आवास विकास बाईपास पर बनाई गई बालिका वाटिका में बालिका के नाम पर पौधरोपण किया। इस दौरान सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार, एसीएमओ डॉ. आरके गौतम, महिला कल्याण अधिकारी प्रीती उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें