उन्नाव। पूर्व के विधानसभा चुनावों में आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज तीन मामलाें में पुरवा के मौजूदा विधायक व पूर्व विधायक की गुरुवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। पूर्व विधायक पर दर्ज मुकदमे में उनके सहित 19
लोगों पर आरोप तय किए गए। वहीं मौजूदा विधायक के एक मुकदमे में आरोप तय हुए हैं और दूसरे में सिपाही की गवाही हुई। एडीजे चतुर्थ ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 26 नवंबर तय की है।
पुरवा के पूर्व विधायक उदयराज यादव के खिलाफ वर्ष 1998 में आचार संहिता समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। यह मामला एमपी/एमएलए कोर्ट में लंबित है। गुरुवार को इसी मामले की पेशी थी। जिसमें पूर्व विधायक पेश हुए।
जहां पूर्व विधायक समेत सभी नामजद 19 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए। गवाही के लिए एडीजे महेंद्र श्रीवास्तव ने 26 नवंबर की तारीख तय की है। वहीं विधायक अनिल सिंह पर 2017 में दर्ज हुए आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की सुनवाई 26 नवंबर दी गई है।