फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर मालिक से 70 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
लूट पीड़ित अभिषेक से घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। लोडर की किस्त जमा करने लखनऊ जा रहे बाइक सवार युवक से हसनगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों ने मारपीट कर 70 हजार रुपये लूट लिए। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए स्वॉट टीम को भी लगाया है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी अभिषेक ने दो साल पहले लखनऊ की एक एजेंसी से नया लोडर (पिकअप) खरीदा था। शनिवार को वह बाइक से लोडर की किस्त जमा करने लखनऊ जा रहा था। पुछरा तिराहा व हसनगंज कस्बा के बीच लघुशंका के लिए उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की। पीछे से आए बिना नंबर की बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचा लगाकर 70 हजार रुपये लूट लिए। अभिषेक के विरोध करने पर उसका मोबाइल तोड़ दिया और मारपीट कर लखनऊ की भाग निकले। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी की पर सुराग नहीं लगा। एसपी ने खुलासे के लिए स्वॉट टीम को भी लगाया है। स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली और जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें