फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों व प्रबंधतंत्र के बीच चल रही तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधन ने रैगिंग मामले में छात्रों का निलंबन रद्द करते हुए प्रोफेसर से बदसलूकी मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही। इससे छात्र फिर उग्र हो गए। कार्रवाई को गलत बताते हुए हंगामा किया। मामला बढ़ता देख प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं प्रबंधतंत्र से नियमत: छात्र हित में फैसला लेने के लिए कहा। इसके बाद सभी छात्र वापस हॉस्टल चले गए।
विज्ञापन

सरस्वती मेडिकल कालेज के 2019 बैच एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र विक्की झा, सुबोधराज, राहुल, सौरभ प्रकाश व शिवम कुमार के खिलाफ गालीगलौज की शिकायत छात्र उत्तर अदक ने कॉलेज प्रबंधन से 20 दिसंबर को की थी। वहीं इन्ही पांच छात्रों का कॉलेज के प्रो. बयाजुद्दीन को अपशब्द कहने का ऑडियो वायरल हुआ। जानकारी पर प्रबंधन ने कॉलेज की एंटी रैगिंग टीम में शामिल डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच टीम गठित की। एंटी रैगिंग टीम ने 21 दिसंबर को रिपोर्ट कालेज प्रबंधन को सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक छात्र विक्की झा व सौरभ प्रकाश को घटना में दोषी मिलने पर कॉलेज से निलंबित कर दिया गया था। छात्र सुबोधराज, राहुल व शिवम कुमार को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधन ने विक्की झा को हास्टल खाली करने को कहा। इससे साथी छात्र फिर उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। प्रबंधतंत्र ने पुलिस को सूचना दी। सोहरामऊ एसओ अखिलेश तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे और छात्रों से दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कही। वहीं कॉलेज प्रबंधतंत्र से भी छात्र हित में फै सला लेने की बात कही।
विज्ञापन

निदेशक सौरभ कंवर ने बताया कि छात्र उत्तर अदक ने लिखित में समझौता कर लिया है। दोनों छात्रों को रैंगिग एक्ट की कार्रवाई से राहत दी गई है। कॉलेज प्रोफेसर ने भी छात्रों को माफ करने के लिए कहा है। प्रोफेसर का लिखित पत्र मिलते ही छात्र का निलंबन समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें