फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक केशन कुमार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। असोहा थाना क्षेत्र के बरौली चौराहा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव बछौरा निवासी केशन कुमार (24) अहमदाबाद में कपड़ों पर कढ़ाई का करता था। इस समय गांव आया हुआ था। गुरुवार को एक बाइक से वह और दूसरी बाइक से चचेरे भाई मलखान और पड़ोसी राजकुमार प्रजापति बड़े बरौली चौराहा गए थे।
लौटते समय बरौली मोड़ के पास केशन की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। आगे जा रहे चचेरे भाई ने वापस आकर देखा तो केशन पेड़ के पास लहूलुहान हालत में पड़ा था। केशन को उठाकर सीएचसी लाए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। केशन की शादी एक साल पहले हुई थी। पत्नी नीतू बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें