फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बोलेरो को शीशे तोड़े

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दोस्ती नगर में बरातियों को जनातियों ने लाठी-डंडों से पीटा। इसमें सात बराती घायल हो गए। जान बचाकर भाग रहे बरातियों का पीछा कर जनातियों ने कांशीराम कालोनी जाने वाले मार्ग के पास रोक लिया और उनकी बोलेरो के शीशे तोड़ दिए। दोस्ती नगर चौकी पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो घायल बरातियों ने सदर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी धर्मेंद्र की बरात बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे दोस्ती नगर पहुंची। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ बरातियों से जनातियों का झगड़ा हो गया। इससे आक्रोशित 25 जनातियों ने बरातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बराती जान बचाकर भागे तो पीछा कर जनातियों ने उनकी बोलेरो के शीशे तोड़ दिए।
हमले में सात बराती घायल हुए हैं। किसी तरह जान बचाकर घायल बराती दोस्ती नगर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल सीमा क्षेत्र में न होने की बात कहकर उन्हें चलता कर दिया। इस पर घायल बराती सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायल राजेंद्र, सोनू, अंकित समेत सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हुए विवाद की थी खुन्नस
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले दोस्तीनगर के कन्या पक्ष के लोग तिलक लेकर रसूलाबाद गए थे। वहां पर कन्या पक्ष के किसी रिश्तेदार के साथ विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों को पीटा। बताया जाता है कि बुधवार की रात जब बरात पहुंची तो पहले से खुन्नस खाए जनातियों ने बरातियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

सदर कोतवाली गेट पर मौजूद बराती। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें