फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बार विधायक रहे भगवती सिंह विशारद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे भगवती सिंह विशारद के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय लाया गया। यहां अंतिम दर्शन और श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पार्टी कार्याकर्ताओं के अलावा विभिन्न दलों, संगठनों और आम लोगों का हुजूम उमड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के आदर्शों पर चलने की शपथ ली। अंतिम दर्शन के बाद परिजन पार्थिव शरीर कानपुर मेडिकल कालेज लेकर चले गए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक का सोमवार सुबह कानपुर स्थित आवास में निधन हो गया था। सोमवार को पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव झगरपुर लाया गया था। मंगलवार सुबह साढे़ आठ बजे परिजन पार्थिव शरीर लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने अंतिम दर्शन किया व पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, पूर्व विधायक हरि प्रसाद कुरील, जंग बहादुर सिंह, अशोक बेबी, सुंदर लाल कुरील, हनुमंत सिंह, चंदन लाल त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश शुक्ला, आरती बाजपेयी, जावेद कमाल, सुरेंद्र कुशवाहा, संजीव श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, कमल तिवारी, गौतम दीक्षित, शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल, गौसिया खान व अवधेश सिंह मौजूद रहे।
पार्टी के जिलाअध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि भगवती सिंह विशारद जी के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। तीस मिनट तक पार्थिव शरीर को कार्यालय पर रोकने के बाद परिजन उसे लेकर कानपुर मेडिकल कालेज चले गए। जहां देहदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान परिजनों में वीर प्रताप सिंह, नरेश सिंह, रघुवीर सिंह, अलंकार सिंह, अंकित परिहार व अनुराग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों ने की शोकसभा
उन्नाव। मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिषद की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। परिषद के अध्यक्ष विनोद कृष्ण शर्मा ने कहा कि विशारद जी ऐसे विधायक थे जो विधानसभा सत्र के दौरान अपना टिफिन लेकर जाया करते थे। विधायक बनने के बाद जब क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैली थी तो उन्होंने खुद पीड़ितों की सेवा की थी। सभा में संगठन के महामंत्री अनुभव शुक्ला ने उनके कृतित्व, व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संगठन के सदस्यों ने पूर्व विधायक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभा में दीपक सिंह, वैभव मिश्रा, जगदीश नारायण दीक्षित, आदित्य शुक्ला, भानु प्रताप द्विवेदी, वंशगोपाल मिश्रा मौजूद रहे।
इनसेट
कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया
उन्नाव। बांगरमऊ में कांग्रेस नेत्री आरती बाजपेई ने पूर्व विधायक भगवती सिंह विशारद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भगवती सिंह विशारद एक सच्चे जनसेवक थे। उन्होंने कभी जातिवादी की राजनीति नहीं की। भगवंतनगर में साईं उदल फौजी एकेडमी की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। डायरेक्टर उदल फ ौजी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीघापुर में नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन गोविंद नारायण शुक्ला ने पूर्व विधायक को नमन किया। यहां संजय शुक्ला, गंगा प्रसाद लाला, शत्रुघ्न गुप्ता, मनोज सिंह मौजूद रहे। राम नाथ इंटर कॉलेज रुझई में प्राचार्य डा रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सिद्ध गोपाल, रामदूत जूनियर विद्यालय इंदेमऊ में प्रबंधक मनोज सिंह, लक्ष्मी नारायण पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अवधेश चंद बाजपेई, पति राजा महिपाल इंटर कॉलेज मे प्रबंधक निर्भय सिंह लाला, कमलापति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र दीक्षित ने शोक सभा करश्रद्धा सुमन अर्पित किये। बीघापुर पूर्व चेयरमैन उमानाथ, नेहरू इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हनुमंत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख वेद विक्रम श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत बॉबी, मलखान नेता ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें