फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार कोर्ट में भिड़े अधिवक्ता

विज्ञापन
बीघापुर तहसीलदार न्यायालय में मौजूद अधिवक्ता। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। अधिवक्ताओं की गुटबाजी के कारण तहसीलदार कोर्ट में ही विवाद शुरू हो गया। एक गुट वादों की सुनवाई और दूसरा उसका विरोध जता रहा था। अधिवक्ताओं के भिड़ने पर तहसीलदार कोर्ट छोड़कर चले गए। इससे वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह व स्व गठित बैसवारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को अरविंद प्रताप सिंह तहसीलदार कोर्ट में पहुंचे और कार्य बहिष्कार की बात कही। तभी निर्वाचित अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह भी वाद की पैरवी में पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि बार एसोसिएशन हड़ताल समाप्त कर चुकी है। इसलिए वादकारियों की समस्याएं सुनी जाएं। उधर चुनाव में रनर रहे अरविंद प्रताप सिंह ने इसका विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई।
मामला बढ़ता देख तहसीलदार दिलीप कुमार सीट से उठ गए और बिहार एसओ को मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा कि 40 लोगों की फाइलों पर सुनवाई हो। बहिष्कार की बात करने वाले चार लोगों की सुनवाई न कर उनके मुवक्किलों को तारीख दें। दोनों पक्षों से बात करने के बाद पुलिस भी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें