वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लाशों के लिए लगने वाली सट्टेबाजी का फर्दाफाश हो गया है। पुलिस जांच में यह महज एक अफवाह साबित हुई है।
पुलिस ने अफवाह फैलान के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार की रात नावघाट में वाराणसी से एक बारात आई थी। अचानक वाराणसी और जफराबाद की पुलिस वहां पहुंची और दो युवकों को दबोच लिया।
पुलिस का दावा है कि दोनों बनारस के मणिकर्णिका घाट पर लाशों की जलने की सट्टेबाजी करने की अफवाह फैला रहे थे।
सोमवार को दिन में मणिकर्णिका घाट पर सट्टेबाजी को लेकर शिवसेना तथा केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के लोगों ने प्रदर्शन किया था। करीब एक घंटे तक मणिकर्णिका घाट पर अफरातफरी मची रही थी।
वाराणसी की चौक पुलिस ने इस मामले में रविवार की रात एक युवक को मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार किया था। उसके निशानदेही पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।