फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: ट्रेन से कट गईं परिवार की 3 बहुएं

Sat, 16 Nov 2013 08:32 AM IST
अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली में हरिद्वार-इलाहाबाद (दून एक्सप्रेस) की चपेट में आने से एक ही परिवार की तीन बहुओं की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह सीबीगंज में नदौसी रेलवे क्रासिंग के पास हुआ।
विज्ञापन


तीनों दिल्ली की कैपिटल ट्रस्ट कंपनी के प्रतिनिधि को कर्ज की किश्त जमा करने पैदल ही गंगानगर कालोनी जा रही थीं। ट्रैक पर पीछे से आ रही ट्रेन को नहीं देख पाने से जान गंवानी पड़ी।

हादसे की खबर से इलाके में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव परिवार वालों को सौंप दिए।

नदौसी गांव के जगन्नाथ की 40 वर्षीय पत्नी भूरी देवी, उसकी देवरानी 28 साल की गीता देवी पत्नी राजेश कुमार और 30 साल की मुन्नी देवी पत्नी छोटेलाल ने कैपिटल ट्रस्ट कंपनी से घरेलू काम के लिए दस-दस हजार रुपये स्वयं सहायता समूह के रूप में कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन


इसकी किश्त लेने के लिए ट्रस्ट के प्रतिनिधि हर शुक्रवार को दिल्ली से गंगानगर कालोनी में आते हैं। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे किश्त जमा करने के लिए वे  रेलवे लाइन के दूसरी तरफ जा रही थी। बरेली-दिल्ली रेलमार्ग के नदौसी क्रासिंग के गेटमैन लाखन सिंह के बताया कि तीनों रेलवे ट्रैक पर डाउन लाइन के बराबर में चल रही थीं।

मुरादाबाद की तरफ से अप लाइन पर मालगाड़ी आ रही थी। वे मालगाड़ी की तेज आवाज के कारण दून एक्सप्रेस की आवाज नहीं सुन पाईं और क्रासिंग से आगे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गईं।

सूचना पर परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह यादव, सीबीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभारी रोहिताश धारीवाल और सीओ अखंड प्रताप सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिवार और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने के इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


विरोध के बाद सीओ ने शव परिवार वालों को सौंप दिए। उधर, घटना की खबर मिलने पर सांसद प्रवीण सिंह ऐरन पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें