फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! टीचर ने दी छात्राओं को ऐसी शर्मनाक सजा

Sat, 23 Feb 2013 10:58 AM IST
केराकत/डोभी (जौनपुर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर जिले के एक प्राइवेट स्कूल में बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। एक प्रश्न का जवाब न देने पर एक शिक्षक ने तीन छात्राओं को पीटा और उसके बाद उनसे थूक चटवाया। जिससे तीनों छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक, हेडमास्टर समेत चार शिक्षकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि आरोपी शिक्षक फरार है।  
विज्ञापन


नेताजी सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को कक्षा छह के सातवें पीरियड में शिक्षक अनिल यादव ने सभी 40 बच्चों को चार सवाल हल करने के लिए दिए थे। कई बच्चे सवाल हल नहीं कर पाए। सतमेसरा गांव की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उससे डेस्क पर थूकने के लिए कहा। फिर उस पर मिट्टी डाल दी और तीन छात्राओं से चाटने के लिए कहा। इसके लिए वह तैयार नहीं हुई तो डंडे के बल पर चटवाया।

इसके बाइ उन्हें उल्टियां आने लगीं तो स्कूल की छुट्टी कर दी गई। स्कूल से निकलते समय तीनों छात्राएं गेट पर ही बेहोश हो गईं। स्कूल का गेट बंद कर सभी लोग वहां से चले गए। जब इन तीनों पर एक छात्रा के चाचा की नजर पड़ी तो वह सभी को एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने जवाब दे दिया। इस पर 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा से आजमगढ़ के लालगंज पीएचसी ले गए। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


छात्राओं की हालत रातभर खराब रही। शुक्रवार की सुबह फिर उल्टियां होने लगीं तो परिवार के लोग केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। फिर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने बताया कि विषैले पदार्थ के सेवन से छात्राएं बीमार हुई हैं।

सूचना पर सीओ अल्का भटनागर फोर्स के साथ सतमेसरा गांव पहुंचीं। उन्होंने क्लासरूम की जांच की। फिर हेडमास्टर उर्मिला यादव, शिक्षक राम अवध यादव, आशुतोष सिंह और स्कूल प्रबंधक सुभाष चंद्र यादव को हिरासत में ले लिया।

'आपसी रंजिश को लेकर लगे ऐसे आरोप'
उर्मिला यादव का कहना है कि स्कूल में ऐसा कुछ नहीं हुआ था। गांव की आपसी रंजिश को लेकर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रबंधक सुभाष चंद्र का कहना है कि उन्हें बहुत अधिक जानकारी नहीं है। सुबह उन्हें पुलिस से जानकारी हुई। वैसे रंजिश में गांव के कुछ बच्चों के परिजनों को आगे कर ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

एसपी मंजिल सैनी ने कहा कि छात्राओं के आरोप गंभीर हैं। परिजन जैसी तहरीर देंगे वैसा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जब तक आरोपी शिक्षक नहीं पकड़ा जाता तब तक हिरासत में लिए गए लोग मुक्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें