मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने ताज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए चिह्नित स्थल को मंजूरी दे दी है।
हवाई अड्डा फिरोजाबाद की तहसील टूंडला में कुरीकुपा (हिरन गांव रेलवे स्टेशन के निकट) बनाया जाएगा। इसके लिए 1200 एकड़ जमीन (वन भूमि तथा गैर वन भूमि के साथ कृषि भूमि) को चिह्नित किया गया है।
परियोजना को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, एजेंसियों की अनुमति के लिए भेजने का भी निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा सरकार ने ललितपुर बिजली परियोजना को मिलेगा 80 क्यूसेक पानी की व्यवस्था, अमेठी में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को लीज पर जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
यह देश का 22वां सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट होगा जो सौ फीसदी आवासीय होगा। होटल के साथ यह देश का पहला सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट होगा।
प्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेजखोलने की राह और आसान
राज्य सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में निजी निवेशकों की रुचि बढ़ाने के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए अब भू-उपयोग परिवर्तन, स्टांप शुल्क, टर्म लोन में अलग-अलग तरह की राहत देने के साथ ही कई शुल्क माफ कर दिए गए हैं।
ओथ कमिश्नर की फीस वृद्धि
इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक की ओर से शपथ आयुक्तों (ओथ कमिश्नर) की फीस वृद्धि के लिए की गई संस्तुति को राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है।