फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 06 Feb 2017 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूबेपुर विकास क्षेत्र के फतेहपुर गांव में स्थित शिव मंदिर में सोमवार को आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। हवन कुंड में भक्तों की आहुतियों से पूरा मंदिर परिसर सुगंधित हो उठा।
विज्ञापन


तीन फरवरी से शिव मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का सोमवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व हवन पूर्णाहुति के बाद समापन हो गया। महंत कृष्ण कुमार दास, पं. लक्ष्मण शुक्ल, धर्मराज मिश्र, पं. राम किशोर त्रिपाठी आचार्य व पं. श्रीनिवास शुक्ल के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ, पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय व नंदी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान शिव का दूध से रुद्राभिषेक कराया गया।

सभी आचार्यों ने रामेश्वरम मंदिर के नाम से भगवान शिव के मंदिर का नामकरण किया। इसके बाद हवन-पूजन शुरू हुआ। हवन कुंड में सबसे पहले मुख्य यजमान अरुण कुमार तिवारी ने अपनी आहुति डाली। इसके बाद गांव के सभी महिला, पुरुष व युवा भक्तों ने कुंड में आहुति डाली। मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे से मंदिर परिसर में भंडारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें