फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से महिला की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। गोसाईंगंज क्षेत्र के बनपुरवा गांव की रहने वाली शिवकली (60) पत्नी राममदन पाल को सोमवार दोपहर घर में काम करने के दौरान अचानक सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिवारीजन शिवकली को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। एसडीएम विधेश ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जांच कराई गई है। सर्पदंश की शिकार महिला के परिवारीजनों को पीएम कराने को कहा गया था रिपोर्ट आने पर अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें