फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur Election Seat Result 2022: किसके सिर सजेगा ताज, ईवीएम बताएगी आज

Thu, 10 Mar 2022 02:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जनता की अदालत के फैसले की घड़ी करीब आ गई है। लोकतंत्र की अदालत में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 44 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुनाया जाएगा
विज्ञापन
पोलिंग बूथ की तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर। जनता की अदालत के फैसले की घड़ी करीब आ गई है। लोकतंत्र की अदालत में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 44 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुनाया जाएगा। नतीजे की घड़ी नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।मतगणना स्थल पर सुरक्षा समेत गणना के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पांचों गणना पंडालों को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। गणना कार्य से जुड़े लोगों के अलावा सिर्फ पक्षकार ही अंदर प्रवेश पा सकेंगे। फैसले को लेकर जनता भी उत्सुक है।
विज्ञापन


27 फरवरी को लोकतंत्र की अदालत में जनता ने अपना फैसला सुना दिया था। मतदान के बाद पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 44 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया था। बृहस्पतिवार को मतगणना के साथ फैसले की घड़ी आ गई है। अमहट स्थित मंडी परिषद में गणना के लिए इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ व कादीपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र का पंडाल बनाया गया है। सुबह आठ बजे से पंडाल में मतगणना शुरू होगी।

मतदान के लिए जिले में बनाए गए 2244 बूथों पर 10,53,302 मतदाताओं ने विभिन्न प्रत्याशियों के पक्ष में अपना फैसला दिया है। इनमें 5,11,238 पुरुष व 5,42,032 महिलाएं शामिल हैं। मतगणना के लिए बूथों के हिसाब से बनाए गए राउंड में सबसे पहले इसौली व सबसे अंत में लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के नतीजे आने के आसार हैं।
विज्ञापन


अमहट स्थित मंडी परिषद में मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल को लगाया गया है।
मंडी परिषद में पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना को देखते हुए प्रत्येक राउंड के नतीजे की जानकारी लोगों को देने का भी इंतजाम किया गया है। प्रत्येक पंडाल में निर्वाचन अधिकारी के टेबल पर माइक लगाया गया है। प्रत्येक राउंड का नतीजा आने के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से माइक से उसकी जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। मंडी समिति के मुख्य गेट पर भी आम लोगों को नतीजे की जानकारी देने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाया गया है।
 
विज्ञापन

मतगणना के लिए मंडी समिति में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पांच पंडाल बनाए गए हैं। प्रत्येक पंडाल में ईवीएम के वोटों की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर सुपरवाइजर समेत चार कर्मचारी लगाए गए हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर मतगणना के लिए 70 टेबल लगाए गए हैं। उन पर गणना के लिए 280 कर्मचारी लगाए गए हैं।

सर्विस वोटर, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के बैलेट पेपर से डाले गए वोट की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पंडाल में चार टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनमें एक सुपरवाइजर, दो गणना कर्मचारी व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पंडाल में बैलेट पेपर की गणना के लिए 20 टेबल लगाए गए हैं। उन पर 80 कर्मचारियों को गणना के लिए नियुक्त किया गया है।

मंडी परिषद में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पंडाल में सुबह आठ बजे से बैलेट पेपर की गणना शुरू होगी। प्रत्येक पंडाल में साढ़े आठ बजे तक बैलेट पेपर की ही गणना चलती रहेगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उपजिला निर्वाचन अधिकारी बी. प्रसाद ने बताया कि ईवीएम के वोटों की गणना आधे घंटे बाद शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

विधानसभा चुनाव की मतगणना की संवेदनशीलता को देखते हुए मंडी परिषद में कड़ी व्यवस्था की गई है। मंडी परिषद परिसर में बनाए गए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पंडाल समेत आसपास बैरिकेडिंग की गई है। पंडाल में गणना टेबलों को बैरिकेडिंग से सुरक्षित कर दिया गया है।

प्रत्येक टेबल के सामने एजेंटों के लिए व्यवस्था की गई है। निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, अन्य कर्मियों व प्रेक्षक के लिए भी पंडाल में मेज लगाई गई है। मंडी समिति के मुख्य गेट से लेकर पंडाल तक बैरिकेडिंग से सुरक्षित कर दिया गया है।

मंडी परिषद में एक मीडिया सेंटर भी बनाया गया है। मीडिया सेंटर में मीडिया के लोगों के लिए इंतजाम किया गया है। सेंटर में प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों की मतगणना के नतीजों के प्रसारण के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है। मीडिया सेंटर में मौजूद लोग प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ दूसरे प्रदेशों के चुनावी नतीजों की जानकारी पा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें