फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोगों को रविवार को कुछ राहत मिली। हवा का रुख बदलने से मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर कुछ जगहों पर बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

हवा का रुख बदलने से रविवार की सुबह के समय से धूप मंद रही। पुरवा हवा के असर से गर्मी से लोगों को दिन भर कुछ राहत रही। अचानक हुए बदलाव से मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर कुछ जगहों पर बूंदाबांदी व बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। मौसम में बदलाव से अभी तक मड़ाई नहीं कर सके किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पुरवा हवा चलने के कारण नमी की मात्रा अधिक होगी। इसकी वजह से बूंदाबांदी के आसार हैं। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 86-38 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 10.5 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
ग्रामीण क्षेत्र में मिल रही सिर्फ सात घंटे बिजली
गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती तेज हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल सात से आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। अधिकांश क्षेत्रों में सात से आठ घंटे की बिजली आपूर्ति तीन शिफ्टों में मिल रही है। खास जरूरत के समय शाम, दोपहर व आधी रात के बाद बिजली कटौती चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा कटौती से खेती का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें