फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में भरा पानी, 200 बीघा धान की फसल को खतरा

विज्ञापन
कादीपुर में ड्रेन के पानी से भरा धान का खेत। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर क्षेत्र की छरौली ड्रेन उफनाने से आस-पास के करीब 200 बीघा खेत जलमग्न हो गए। कई दिनों से पानी में डूबी धान की फसल सड़ने की आशंका से किसान चिंतित हैं। उन्होंने डीएम व अन्य अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दूबेपुर क्षेत्र में महाजितपुर ग्राम पंचायत से गुजरी छरौली ड्रेन की लंबाई करीब एक किमीमीटर है। इससे महाजितपुर ग्राम पंचायत के सोनबरसा समेत आस-पास के क्षेत्र से बरसात का पानी छरौली से आगे जाकर नहर में मिलता हैै। छरौली ड्रेन के बीच में कुछ लोगों ने मिट्टी पटाई कर दी। इसके चलते पिछले दिनों हुई बारिश का पानी ड्रेन से आगे नहीं जा सका। पानी आसपास के करीब 200 बीघे खेतों में भर गया है। कई दिनों से ड्रेन का पानी खेतों में भरा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि पानी की निकासी नहीं हुई तो धान की फसल में बड़ा नुकसान हो जाएगा। क्षेत्र के पूर्व प्रधान इंद्र नारायण तिवारी, जगदेव प्रसाद, अच्छेलाल, राम केवल, राम सूरत, रवि शंकर वर्मा, रमन कुमार वर्मा, राम सिंगार सिंह आदि ने जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ड्रेन से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। सिंचाई खंड-दो के अधिशासी अभियंता हर्षेंद्र गुप्ता ने बताया कि मौके पर अभियंता को भेजकर जांच कराई जाएगी। मिट्टी पटाई कराई गई है तो उसे खुलवाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें